सूर्य से ऊर्जा का अहसास
चन्द्रमा से शीतलता का अहसास
वायु से प्राणों का अहसास
पृथ्वी से गन्ध का अहसास
आकाश से विस्तृत अहसास
जल से रस का अहसास
पहिये से धुरी का अहसास
सड़कों से दूरी का अहसास
मिलन से प्रेम का अहसास
दूरी से यादों का अहसास
रिश्तों से अपनेपन का अहसास
आवाज़ से ध्वनि का अहसास
आस से उमंग का अहसास
ख़ामोशी से उदासी का अहसास
ध्यान से सम्पूर्ण प्राप्ति का अहसास
Anita Chand (copyright)
Be First to Comment